फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Air India dismissed its New Delhi Hong Kong Flights from February 8

कोरोना वायरस: एयर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ानों पर लगी रोक

Wed, 05 Feb 2020 02:23 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Feb 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Air India dismissed its New Delhi Hong Kong Flights from February 8
एयर इंडिया का विमान - फोटो : पीटीआई

कोरोनावायरस के गहराते संकट को देखते हुए एयर इंडिया ने आठ फरवरी से दिल्ली हांगकांग की उड़ानों पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्विटर पर कहा कि सात फरवरी, 2020 को उड़ान संख्या ए1314 के बाद एयर इंडिया की हांगकांग सेवाएं स्थगित हो जाएंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंडिगो पहले ही भारत-चीन की उड़ानों पर रोक लगा चुका है। एयर इंडिया ने भी दिल्ली शंघाई की उड़ानों को निलंबित कर रखा है और दिल्ली-हांगकांग मार्ग पर उड़ानों की संख्या को कम किया है और अब आठ फरवरी से उसका कोई विमान हांगकांग नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

कर्नाटक ने सीमाई जिलों में निगरानी बढ़ाई 

पड़ोसी राज्य केरल में कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सीमाई जिलों दक्षिण कन्नड़, कोडागू, चामराजनगर और मैसूर में निगरानी बढ़ा दी है। राज्य सरकार के अनुसार मंगलवार तक ऐसे 63 लोगों की पहचान की गई है जो कोरोना से प्रभावित देशों से वापस आए हैं और इनमें से 58 को उनके घरों में अलग थलग रखा गया है, जबकि चार लोग देश छोड़ कर गए हैं और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बड़े पैमाने पर होटलों की बुकिंग कैंसिल

केरल के कोरोनावायरस के चलते राज्य आपादा घोषित करने के बाद कई पर्यटकों ने अपने होटलों की बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द कर दी है। राज्य के पर्यटन मंत्री कमकमपल्ली सुरेंद्रन ने विधानसभा में यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे राज्य में पर्यटन संबंधी कामकाज पर खासा असर पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य सचिव ने बैठक कर जायजा लिया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने मंगलवार को राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने एयर पोर्ट पर निगरानी मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed