{"_id":"5f84ced199f2fc52d96ea3d4","slug":"coronavirus-7089-new-corona-patients-a-day-in-maharashtra-165-people-died-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में घटने लगी है कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक दिन में मिले 7089 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में घटने लगी है कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक दिन में मिले 7089 नए मरीज
Tue, 13 Oct 2020 03:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में अब संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। सोमवार को राज्य में 7089 नए कोरोना संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 165 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को 15,656 मरीज स्वस्थ भी हुए, जबकि राज्य में 2,12,439 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक प्रतिदिन दस हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलते थे, लेकिन सोमवार को यह संख्या 7089 तक पहुंच गई। 15,35,315 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिसमें से 12,81,816 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
सूबे में कोरोना महामारी से अब तक कुल 40,114 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ने से रिकवरी दर 83.49 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.64 फीसदी है।
विज्ञापन
मुंबई में 36 की मौत
मुंबई में सोमवार को 1620 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत हो गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी नए संक्रमितों की संख्या के साथ मौतों का आंकड़ा भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक 2,31,066 मरीज संक्रमित हुए हैं जिसमें से 9469 की मौत हुई है जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों में सोमवार तक मृतकों का आंकड़ा 9466 है।
कोरोना संकट: मुंबई में 50 साल से ज्यादा उम्र के 80 फीसदी मरीजों को लील गया वायरस
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जुलाई से लेकर सितंबर तक कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा लगातार घट रहा है। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी 50 साल से ज्यादा उम्र के 80 फीसदी लोगों को लील गई।
मुंबई में जुलाई महीने में 1796 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई, जबकि अगस्त महीने में 1305 लोगों की जान गई। वहीं, सितंबर महीने में मृतकों की संख्या 1279 रही। हालांकि, सितंबर महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी। इसके बाद मुंबई में प्रतिदिन दो हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने लगे।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने में अगस्त की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए, लेकिन इसमें अधिकतर मरीज लक्षण विहीन थे।
जुलाई महीने में मुंबई में मृत्यु दर 5.7 फीसदी थी, जबकि सितंबर में घटकर 4 फीसदी हो गई। वहीं, 11 अक्तूबर तक मुंबई में 9430 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 साल से अधिक उम्र के 8004 मरीजों की मौतें हुईं। मृतकों में महिलाओं की अपेक्षा ज्यादातर पुरुषों की मौतें हुईं। इनमें अधिकतर मरीज मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई में मृत्यु दर 4.11 फीसदी है।
उम्र महिला-पुरुष/ प्रतिशत मृतकों की संख्या
50 से 59 37-63 2161
60 से 69 39-61 2696
70 से 79 42-58 2098
80 से 89 41-59 936
90 से ऊपर 46-54 113