फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus 69-year-old man died at Kochi This is the first death in Kerala

कोरोना वायरस: 69 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम, केरल में पहली मौत, 176 संक्रमित मामले

Sat, 28 Mar 2020 02:43 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus 69-year-old man died at Kochi This is the first death in Kerala
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में सबसे पहले कोरोना वायरस ने केरल में दस्तक दी थी। शुरुआत में यहां तीन मरीज सामने आए थे जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन हाल के दिनों में एक बार फिर केरल कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यों में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसी बीच शनिवार को राज्य में इस वायरस से पहली मौत हुई है। केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या शनिवार तक 176 बताई जा रही है।

विज्ञापन


केरल में एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे 69 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। राज्य में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। सरकारी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि एर्नाकुलम के रहने वाले इस व्यक्ति को दुबई से लौटने के बाद 22 मार्च को पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि उसे न्यूमोनिया के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। बयान में बताया गया है कि उसे दिल की बीमारी तथा उच्च रक्त चाप भी था साथ ही उसकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बुजुर्ग ने सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली। बयान के अनुसार, शव परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed