फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India Live, Coronavirus 3rd wave cases today in india live update news on september 16

कोरोना: चार दिनों बाद आज फिर से संक्रमण के मामले 30 हजार के पार, मृतकों की संख्या भी बढ़ी

Thu, 16 Sep 2021 09:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 09:37 AM IST
सार

Coronavirus Cases India : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले सामने आए हैं और 431 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान  38,303 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।

विज्ञापन
Coronavirus India Live, Coronavirus 3rd wave cases today in india live update news on september 16
कोरोना वायरस के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में चार दिनों की राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना के नए मामले 30 हजार से अधिक आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले सामने आए हैं और 431 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान  38,303 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,42,923 है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,43,928 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,25,60,474 हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27176 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले कोरोना केस में गिरावट आ रही है, जो कि लोगों के लिए एक राहत की खबर है। लेकिन केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

केरल में भी बढ़े मामले
केरल में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,681 नए मामले सामने आए हैं और 208 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।  वही राज्य में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए थे और 129 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना के बीते आठ दिनों का आंकड़ा-
8 सितंबर- 43,263
9 सितंबर- 34,973
10 सितंबर- 33,376
11 सितंबर- 28,591
12 सितंबर- 27,254
13 सितंबर- 25,404
14 सितंबर- 27,176
15 सितंबर-30,570

देश में 76 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 64,51,423 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 76,57,17,137 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed