फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: 262 students and 160 teachers infected with corona virus after school opens in Andhra Pradesh

कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक से हुए संक्रमित

Fri, 06 Nov 2020 05:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 262 students and 160 teachers infected with corona virus after school opens in Andhra Pradesh
छात्र - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रुदू ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या की तुलना में संक्रमित छात्रों का आंकड़ा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार नवंबर को करीब चार लाख छात्र स्कूल पहुंचे। संक्रमित छात्रों की संख्या 262 है, जो चार लाख छात्रों का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। यह कहना सही नहीं है कि स्कूल जाने की वजह से छात्र संक्रमित हुए। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 15 या 16 छात्र ही उपस्थित रहें। यह चिंता की बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 9.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 3.93 लाख विद्यार्थी स्कूल आए। कुल 1.11 लाख शिक्षकों में से 99,000 से अधिक शिक्षकों ने शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाया। वीरभद्रदु ने बताया कि 1.11 लाख शिक्षकों में से करीब 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।


उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थी स्कूल बंद होने से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं उनकी पहुंच से बाहर हैं। स्कूल बंद रहने का असर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं पर भी पड़ेगा क्योंकि पढ़ाई रुकने के बाद उनके अभिभावक उनका बाल विवाह भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed