फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : 24 hour screening on every entry point of India

कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी, देश के हर प्रवेश द्वार पर 24 घंटे होगी स्क्रीनिंग

Fri, 06 Mar 2020 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : 24 hour screening on every entry point of India
नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहने लोग - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश के प्रवेश के हर बिंदु पर 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भल्ला पड़ोसी देशों से जमीनी रास्ते भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के तौर-तरीके की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन




उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर चर्चा की। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और पंजाब के अधिकारी शामिल थे। कांफ्रेंसिंग में सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

संसद की स्थायी समिति की बैठक 

कोरोना वायरस के इलाज की कोई दवा न होने से सरकार वैकल्पिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को आजमाने की कोशिश में है। सरकार ने संसद की स्वास्थ्य संबंधी स्थायी समिति को बताया, देश कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुस्तैदी से निपट रहा है। इलाज और जांच की पूरी व्यवस्था है। मास्क और दवाओं का पर्याप्त भंडार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में इतालवी पर्यटक से मिले 68 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

राजस्थान के जयपुर में इलाज करवा रहे इटली के पर्यटक दंपती के संपर्क में आए 68 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी आठ लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इतालवी पर्यटक दल के साथ यह दंपती राजस्थान के छह शहरों में घूमे थे। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटक दल 229 लोगों के संपर्क में आया था। इनमें से 76 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, गोवा में एक ब्रिटिश नागरिक को सरकारी मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed