{"_id":"5e73772f8ebc3e72b85c1f0e","slug":"coronavirus-16-indians-tested-positive-covid-19-on-ship-off-japan-returned-home-after-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: जापान के जहाज में फंसे 16 कोरोना पीड़ित भारतीय ठीक होकर घर लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अच्छी खबर: जापान के जहाज में फंसे 16 कोरोना पीड़ित भारतीय ठीक होकर घर लौटे
Thu, 19 Mar 2020 07:14 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
जापान के पास जहाज में फंसे 16 कोरोना पीड़ित भारतीय पूरी तरह स्वस्थ होकर लौट आए हैं। यह जानकारी केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि इन सभी का तटीय क्षेत्र के अस्पताल में इलाज किया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जहाज पर कुल 138 भारतीय सवार थे। इनमें से 119 भारतीयों को एयर इंडिया की विशेष उड़ान से 27 फरवरी 2020 को भारत लाया गया था। इन्हें मानेसर में आर्मी एकांतवास में रखा गया था।
विज्ञापन
अपने लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि इनमें से 16 भारतीय नागरिकों का कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर जापान के तट पर चिकित्सा शिविर में ही इलाज किया गया था। उनका इलाज पूरा होने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है और उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह भारत लौट आए हैं। मुरलीधरन ने कहा कि तीन भारतीय नागरिकों ने वहीं रहने का फैसला किया है, उन्हें जापान में ही पृथक सुविधा में रखा गया है।
विज्ञापन