फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: 14-month-old child infected in Gujarat jamnagar, parents placed in quarantine

कोरोना: गुजरात में 14 महीने का बच्चा संक्रमित, विदेश यात्रा का नहीं है कोई इतिहास

Mon, 06 Apr 2020 04:04 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 14-month-old child infected in Gujarat jamnagar, parents placed in quarantine
coronavirus - फोटो : PTI

गुजरात के जामनगर जिले में 14 महीने के एक ऐसे शिशु की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिसके विदेश यात्रा करने की कोई सूचना नहीं है। इस मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ।

विज्ञापन


बच्चे की जांच में रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और इस समय वह वेंटिलेटर पर है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के माता पिता दरेड़ गांव के जिस क्षेत्र में रहते हैं उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य प्रशासन अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ।
विज्ञापन


जामनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने कहा कि चूंकि बच्चे के माता पिता सामान्य मजदूर हैं और उन्होंने हाल फिलहाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि बच्चा उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दंपति का बेटा है। वे जामनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित दरेड़ औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं और कारखाने में मजदूरी करते हैं। वे बहुत समय से क्षेत्र से बाहर नहीं गए इसके बावजूद उनके 14 महीने का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया।


शंकर ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसके माता पिता उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। रविवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शंकर ने कहा कि बच्चे का इलाज चल रहा है। उसके माता पिता में कोई लक्षण नहीं हैं फिर भी उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed