{"_id":"5e865ca18ebc3e71170477a9","slug":"coronapositive-students-of-kerala-made-low-cost-ventilator-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"#CoronaPositive: केरल के छात्रों ने बनाया कम खर्च वाला वेंटिलेटर सिस्टम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#CoronaPositive: केरल के छात्रों ने बनाया कम खर्च वाला वेंटिलेटर सिस्टम
Fri, 03 Apr 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
वेंटिलेटर(सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी से जूझने के लिए बड़े पैमाने पर वेंटिलेटर सिस्टमों की आवश्यकता के बीच केरल के मेडिकल छात्रों ने एक नई उम्मीद जगाई है। तिरुवनंतपुरम के श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने एक आपातकालीन वेंटिलेटर सिस्टम बनाया है, जो बेहद कम खर्च में काम करता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के तहत संचालित इस संस्थान के छात्रों ने अपने इस वेंटिलेटर सिस्टम का एक प्रोटोटाइम भी तैयार किया है। इसके उत्पादन के लिए बंगलूरू की विप्रो 3डी कंपनी से करार किया गया है।
विज्ञापन
यह सिस्टम आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (एएमबीयू) पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है। इस उपकरण को हाथ में उठाया जा सकता है। इसके लिए एएमबीयू बैक या एक बैग-वॉल्व-मास्क (बीवीएम) को हाथ में उठाकर सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे मरीज को पॉजीटिव प्रेशर वेंटिलेशन के जरिये राहत दे सकता है।
विज्ञापन
संस्थान की निदेशक डॉ. आशा किशोर ने बताया कि यह तकनीक महज एक सप्ताह में तैयार की गई है। वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। ऐसे हालात में यह आविष्कार बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।