{"_id":"6148f2938ebc3e473217550b","slug":"corona-warriors-got-respect-in-the-new-edition-of-limca-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: लिम्का बुक के नए संस्करण में कोरोना योद्धाओं को मिला सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: लिम्का बुक के नए संस्करण में कोरोना योद्धाओं को मिला सम्मान
Tue, 21 Sep 2021 02:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:15 AM IST
सार
लिम्का बुक के प्रकाशन के 30 साल पूरे होने पर इसके नए अंक में वंदे भारत मिशन, निखिल कुरेले और हर्षित राठौर के नोकार्क रोबोटिक्स, भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके और सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड टीके के निर्माण पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
लिम्का बुक
- फोटो : Wikipedia
विस्तार
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के विशेष संस्करण में कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर डटे फ्रंटलाइन वर्कर्स और नए अविष्कारकों के कभी हार न मानने वाले जज्बे को सलाम किया गया है।
विज्ञापन
लिम्का बुक की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, किताब के विशेष संस्करण में मानव प्रयास, संरचना, शिक्षा, रक्षा, सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साहसिक, व्यवसाय, सिनेमा, प्राकृतिक दुनिया, साहित्य और कला क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
किताब के प्रकाशक हैचेट इंडिया के अनुसार 2020-22 का संयुक्त संस्करण दूसरे अंको की तुलना थोड़ा अलग है। इक बार इमसें में नए अविष्कार, अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में भारत के हरित योद्धाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन