फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Warrior: Global India Foundation distributed masks, sanitizers and health drinks

कोरोना योद्धा : ग्लोबल इंडिया फाउंडेशन ने बांटे मास्क, सेनेटाइजर और हेल्थ ड्रिंक्स

Sat, 05 Jun 2021 10:01 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 05 Jun 2021 10:01 PM IST
सार

ग्लोबल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संगठन लगातार दिल्ली पुलिस के जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Corona Warrior: Global India Foundation distributed masks, sanitizers and health drinks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की स्थिति कमजोर पड़ती नजर आ रही है, लेकिन कोरोना योद्धा अभी भी अपनी ड्यूटी पर डटे हैं। संक्रमण के लगातार बड़े खतरे का सामना करते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल इंडिया फाउंडेशन कोरोना योद्धाओं को मास्क, सेनेटाइजर और हेल्थ ड्रिंक्स देकर उन्हें स्वास्थ बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन


ग्लोबल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संगठन लगातार दिल्ली पुलिस के जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए मदद कर रहा है। फाउंडेशन की ओर से पिछले साल की तरह इस साल भी दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ सहित मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर, शहद, जूस और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और यह काम अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे कोरोना महामारी में कार्य कर रहे सभी योद्धाओं का सम्मान करते हैं। फाउंडेशन गैर राजनीतिक और गैर धार्मिक संस्थान है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण, सफाई एवं वातावरण आदि राष्ट्रीय मुद्दों के लिए कार्य करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम ने संभाला काम
ग्लोबल इंडिया फाउंडेशन के चार साल पूरे होने पर इसके अध्यक्ष नवीन कुमार ने फाउंडेशन के नए पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए बताया कि डीपी श्रीवास्तव, किशोर मन्याल और आशीष कौशिक को संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके आलावा मीना गुप्ता, संदीप ठाकुर और शिवम गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। गीता शर्मा, खुशी गुप्ता, सुधांशु अग्रवाल सचिव, ललित गोयल कोषाध्यक्ष और नील कमल गुप्ता और कुणाल गुप्ता संगठन में नए प्रवक्ता होंगे। अब यही टीम सेवा कार्य संभालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed