फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: Tripura's doctor made face shield costing Rs 40

कोरोना वायरस: त्रिपुरा के डॉक्टर ने बनाया 40 रुपये की लागत वाला फेस शील्ड

Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Tripura's doctor made face shield costing Rs 40
फेस शील्ड की तस्वीर (फाइल) - फोटो : PTI
त्रिपुरा के एक डॉक्टर ने केवल 40 रुपये की लागत वाला पीपीई फेस शील्ड बनाया है। यह उन डॉक्टरों को ध्यान में रख कर बनाया गया है, जो कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि फेस शील्ड एक सुरक्षात्मक गियर है। इसमें ऊपर की तरफ से गोलाकार बैंड होता है और सामने की ओर हेलमेट की तरह एक पारदर्शी वाइजर (प्लास्टिक का शीशा)। 
विज्ञापन


त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में बतौर सहायक प्रोफेसर काम करने वाले डॉ अर्कादीपा चौधरी ने कहा कि उन्होंने आसानी से उपलब्ध सस्ती सामग्रियों का उपयोग करके चेहरे की ढाल, 'स्टॉपड्रॉप' विकसित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पादों की डिलीवरी प्रभावित होती है। ऐसे में डॉ चौधरी ने कंप्रेस्ड पॉलिएस्टर, सस्ती पट्टियां और वाइजर का उपयोग करके फेस शील्ड बनाया है।

जिस मेडिकल संस्थान में वह काम करते हैं, वहां 300 स्टॉपड्रॉप का कठोरता से परीक्षण किया गया। इसके बाद संस्थान ने 40 रुपये प्रति पीस की दर से 2,000 फेस शील्ड इकाइयों का ऑर्डर दिया।


31 वर्षीय डॉक्टर ने कहा, "पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) में इस्तेमाल होने वाले फेस शील्ड की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट केवल 20-25 रुपये है, लेकिन इसे 250 रुपये से लेकर 499 रुपये में बेचा जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed