फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus sets new record, for the first time more than four lakh cases in a day

कोरोना का कहर: देश में पहली बार मिले चार लाख से अधिक नए मरीज, 3523 की गई जान

Sat, 01 May 2021 10:01 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 01 May 2021 10:01 AM IST
सार

देश में शनिवार को पहली बार रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3523 की जान चली गई है। भारत से पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Corona virus sets new record, for the first time more than four lakh cases in a day
देश में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी से लोग दहशत में हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। फिलहाल, कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। देश में शनिवार को पहली बार रिकॉर्ड चार लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3523 की जान चली गई है। भारत से पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या शनिवार को भारत में रही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


देश में पहली बार चार लाख से अधिक कोरोना मरीज मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में पहली रिकॉर्ड 4,01,993 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ भारत ने कोरोना प्रभावित अन्य देशों को मीलों पीछे छोड़ दिया। देश में 22 अप्रैल से रोजाना कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे।अब ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है।  इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,64,969 पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौतों की संख्या में वृद्धि ने बढ़ाई चिंता
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में 3523 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या दो लाख 11 हजार 853 पहुंच गई।

32.68 लाख से ज्यादा हुए एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,56,84,406 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 32,68,710     पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

अब तक 15.49 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण 
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,49,89,635 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि आज से देश में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

अप्रैल में 66 लाख से अधिक मामले
देश में अप्रैल के दौरान कोविड-19 के 66 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के मामलों को लेकर सबसे खराब महीना साबित हुआ है। अप्रैल महीने में दर्ज किए गए नए मामले पिछले छह महीनों में सामने आए मामलों से अधिक रहे जो कि संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पांच अप्रैल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे जबकि 15 अप्रैल से इनकी संख्या प्रतिदिन दो लाख को पार कर गई और 22 अप्रैल से रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

यहां हालात चिंताजनक

पिछले चार सप्ताह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में परिस्थितियां अधिक चिंताजनक हुई हैं।

महाराष्ट्र सबसे प्रभावित 
शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 62,919 मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। संक्रमण के नए मामले बृहस्पतिवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी। इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46,02,472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही। मुंबई में 3888 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हो गई जिससे महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या 6,48,471 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 13,125 हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 69,710 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक 38,68,976 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed