{"_id":"5e70b4f88ebc3ea4ba1eae91","slug":"corona-virus-private-labs-can-also-conduct-covid19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अब निजी लैब को भी जांच की अनुमति देने का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: अब निजी लैब को भी जांच की अनुमति देने का फैसला
Tue, 17 Mar 2020 05:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी पैथोलॉजी लैब्स को कोरोना की जांच करने की अनुमति देने का फैसला किया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना वायरस की जांच करने की अनुमति है। परंतु निजी लैब को इसकी अनुमति देकर जांच के कार्य में दोगुनी तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि करीब 60 निजी लैब को जल्द ही इसके लिए अनुमति दी जा सकती है। अभीतक सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना की जांच की अनुमति है। सरकार की योजना है कि इस वायरस की जांच के लिए लैब की संख्या दोगुनी की जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, करीब 60 मान्यता प्राप्त निजी लैबों को जल्द ही टेस्ट कराने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि हम ऐसे लैबों के नाम तय करने जा रहे हैं। इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है। कोविड-19 के लिए सरकारी लैबों में मुफ्त जांच की जा रही है।
आईसीएमआर में महामारी एवं संचारी रोग के प्रमुख रमन आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना टेस्ट की क्षमता को लेकर कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि हमारे पर 52 लैब हैं। भारत मौजूदा वक्त में रोजाना करीब 10 हजार टेस्ट कर सकता है। अभी रोजाना करीब 600 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 60 हजार टेस्टिंग किट मौजूद हैं और दो लाख ऑर्डर किए गए हैं।