फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus: private labs can also conduct covid19 test

कोरोना वायरस: अब निजी लैब को भी जांच की अनुमति देने का फैसला

Tue, 17 Mar 2020 05:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Mar 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
corona virus: private labs can also conduct covid19 test
कोरोना वायरस का टेस्ट

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी पैथोलॉजी लैब्स को कोरोना की जांच करने की अनुमति देने का फैसला किया है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना वायरस की जांच करने की अनुमति है। परंतु निजी लैब को इसकी अनुमति देकर जांच के कार्य में दोगुनी तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि करीब 60 निजी लैब को जल्द ही इसके लिए अनुमति दी जा सकती है। अभीतक सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना की जांच की अनुमति है। सरकार की योजना है कि इस वायरस की जांच के लिए लैब की संख्या दोगुनी की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, करीब 60 मान्यता प्राप्त निजी लैबों को जल्द ही टेस्ट कराने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि हम ऐसे लैबों के नाम तय करने जा रहे हैं। इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है।  कोविड-19 के लिए सरकारी लैबों में मुफ्त जांच की जा रही है।

आईसीएमआर में महामारी एवं संचारी रोग के प्रमुख रमन आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना टेस्ट की क्षमता को लेकर कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि हमारे पर 52 लैब हैं। भारत मौजूदा वक्त में रोजाना करीब 10 हजार टेस्ट कर सकता है। अभी रोजाना करीब 600 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 60 हजार टेस्टिंग किट मौजूद हैं और दो लाख ऑर्डर किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed