{"_id":"5e7838778ebc3e77b5392e8a","slug":"corona-virus-number-of-covid-19-cases-increased-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हुई
Mon, 23 Mar 2020 10:15 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से सतर्कता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई में 14 नए मामले और पुणे में एक नया मामला सामने आया है।
कल हुई एक विदेशी नागरिक की मौत
वहीं, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई में कल 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक की मौत हो गई। शुरुआत में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बाद में नेगेटिव हो गया। उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
कोविड-19 से महाराष्ट्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। एहतियात के तौर पर यहां चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसका असर मुंबई में लोकल ट्रेनों और बसों पर पड़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में ही मिले हैं। दूसरे नंबर पर केरल है जहां 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की है जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से राज्य के शहरी क्षेत्रों में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन और निजी बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि किराने का सामान, सब्जी विक्रेता, बैंक और प्रमुख वित्तीय सेवाएं जैसी आवश्यक सेवाएं संचालित होती रहेंगी। सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घर से काम करने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि अगर जरूरत हुई तो शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए, मुझे कठिन समय के दौरान लोगों की भागीदारी और सहायता की आवश्यकता है।