फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: India recorded 3,26,332 new cases and 3,883 fatalities on Friday

Corona second wave: कोरोना के 3.26 लाख मामले आए सामने, 3883 लोगों ने गंवाई जान 

Sat, 15 May 2021 07:17 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 15 May 2021 07:17 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अब भी अधिक बना हुआ है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में अब संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
Corona virus: India recorded 3,26,332 new cases and 3,883 fatalities on Friday
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3,26,332 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,883 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को देश में कुल 3,43,122 मामले सामने आए थे जबकि 3994 मरीजों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


हालांकि पिछले सात दिन के आंकड़े बता रहे हैं कि रोजाना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को जहां 3.91 लाख केस दर्ज किए गए थे वहीं गुरुवार को 3.43 लाख केस दर्ज किए गए थे। लेकिन रोजाना हो रही मौतों की संख्या उच्च दर पर बनी हुई है। सात दिन का औसत रोजाना करीब 4 हजार मौतों का है।  
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 39,923 नए मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 39,923 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 53,249 मरीज ठीक हुए और 695 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 53 लाख नौ हजार 215 हो गई है। इनमें से 47 लाख सात हजार 980 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लाख 19 हजार 254 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते अब तक 79,552 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच
देश में अब तक कोविड-19 के लिए 31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और सकल संक्रमण दर थोड़ा बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, दैनिक संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट आई है और यह 20.08 फीसदी हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37 लाख चार हजार 893 है, जो देश के कुल मामलों का 15.41 प्रतिशत है। राष्ट्रीय मृत्यु दर फिलहाल 1.09 प्रतिशत है।


कोविड-19 से होने वाली नयी मौतों में दस राज्यों की 72.70 फीसदी हिस्सेदारी है। देश में कोविड-19 के टीके की तकरीबन 18 करोड़ खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed