फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Virus In India First Covid-19 patients recover in Maharashtra will be discharged from hospital

महाराष्ट्र में कोविड-19 के पहले मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

Wed, 25 Mar 2020 10:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In India First Covid-19 patients recover in Maharashtra will be discharged from hospital
corona virus - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोविड-19 से सबसे पहले संक्रमित पाए गए पुणे के दंपती को अब दो बार हुई जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। दंपती को यहां नौ मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें पुणे नगरपालिका की ए्बुलेंस में घर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


पुणे नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 14 दिन तक पृथक रखने के बाद सोमवार को उनके पहले नमूने संक्रमित नहीं पाए गए। मंगलवार को अगले 24 घंटे में दोबारा नमूने भेजे गए और उसमें भी दंपती संक्रमित नहीं पाया गया। दंपती और उनकी बेटी 40 सदस्यीय पर्यटकों के उस समूह का हिस्सा थे जो एक मार्च को दुबई से मुंबई लौटा था। वे एक कैब में मुंबई से पुणे गए थे।
विज्ञापन


दंपती के अलावा उनकी बेटी और कैब चालक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि अलग रहने की 14 दिन की अवधि के बाद उनकी बेटी, कैब चालक और दुबई यात्रा का एक और व्यक्ति मंगलवार को जांच में संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि उनके नमूनों को दोबारा आज भेजा जाएगा और अगर वे संक्रमित नहीं पाए गए तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दंपती की हालत ठीक है और वे खुश हैं। व्यक्ति ने पीटीआई को बताया कि उसकी पत्नी तथा बेटी और कैब चालक की हालत ठीक है। महाराष्ट्र में मंगलवार तक कोविड-19 के 107 मामले दर्ज किए गए जो देश में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed