{"_id":"6145cca4500519240c1cc388","slug":"corona-virus-in-india-all-updates-bmc-asks-people-to-undergo-covid-19-test-on-returning-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमसी का एलान: गणेश चतुर्थी के बाद मुंबई लौटने वालों को करानी होगी कोविड-19 जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएमसी का एलान: गणेश चतुर्थी के बाद मुंबई लौटने वालों को करानी होगी कोविड-19 जांच
Sat, 18 Sep 2021 04:55 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 18 Sep 2021 04:55 PM IST
सार
कोरोना वायरस से लिहाज से अगले 15 दिन बेहद अहम हैं। बीएमसी ने 226 केंद्र बनाए हैं जहां मुफ्त कोविड-19 जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कोविड19 जांच
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में कोरोना वायरस के मामले कम होने बावजूद सख्ती जारी है। खास तौर पर गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बृहंमुबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने लोगों कहा है वे त्योहार के बाद अपने गृहराज्यों व शहरों से मुंबई लौटने पर कोविड-19 टेस्ट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
बीएमसी ने कहा है कि उसने त्योहार से लौटने के बाद मुंबई लौटने वालों की मुफ्त कोविड जांच के लिए 266 केंद्र बनाए हैं।
कोरोना वायरस से लिहाज से अगले 15 दिन बेहद अहम हैं। बीएमसी ने 226 केंद्र बनाए हैं जहां मुफ्त कोविड-19 जांच की सुविधा मिलेगी। इन लोग की कोरोना जांच की रिपोर्ट उनके घर पर ही पहुंचेगी।
विज्ञापन
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि लोगों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वे अपने शहरों में दूसरे लोगों के संपर्क में आएंगे। वहां के जांच केंद्रों पर लोगों को जाना चाहिए। सावधानी से संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
वैक्सीन हर रोज उपलब्ध है। लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।