{"_id":"60e605068ebc3e55284c30db","slug":"corona-virus-did-not-found-in-the-water-of-river-ganga-finds-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: गंगा नदी के पानी में कोरोना वायरस का नहीं मिला कोई अंश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन: गंगा नदी के पानी में कोरोना वायरस का नहीं मिला कोई अंश
Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
सार
गंगा में शवों के मिलने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि गंगा में कोरोना वायरस के अंश पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
गंगा..
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में नदी से शव निकाले जाने के बाद सरकार द्वारा कराए गए एक अध्ययन में गंगा के पानी में कोरोना वायरस के कोई अंश नहीं पाए गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह अध्ययन जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर), लखनऊ, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि अध्ययन दो चरणों में किया गया जिसमें कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, बक्सर, गाजीपुर, पटना और छपरा से नमूने लिए गए थे। सूत्रों ने कहा कि एकत्र किए गए नमूनों में से किसी में भी सार्स-सीओवी2 के अंश नहीं मिले।
विज्ञापन
वायरोलॉजिकल अध्ययन के तहत पानी के नमूनों से वायरस के आरएनए को निकाला गया ताकि जलाशय में वायरल लोड निर्धारित करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जा सके।