{"_id":"5e70e7638ebc3ea8240516b2","slug":"corona-virus-central-railways-cancels-many-trains-due-to-low-occupancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ियों पर भी कोरोना वायरस की मार, 80 से ज्यादा ट्रेनें हुईं रद्द ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलगाड़ियों पर भी कोरोना वायरस की मार, 80 से ज्यादा ट्रेनें हुईं रद्द
Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का डर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का असर ट्रेनों पर दिखना शुरू हो गया है। कम यात्रियों की वजह से 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कोरोना के चलते यात्रियों की कम संख्या के कारण इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे ने 25, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29 और पश्चिम रेलवे ने 10 और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द किया। इसके अलावा पूर्वी तट और उत्तर रेलवे ने पांच जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को निरस्त किया। इनमें कुछ बेहद लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं।
मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है जबकि कुछ के फेरे कम किए गए हैं।
सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार को बताया, रद्द होने वाली ट्रेनों में मुंबई, पुणे व नागपुर से चलने वाली डेक्कन एक्सप्रेस, नंदीग्राम एक्सप्रेस व प्रगति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक अप्रैल तक रद्द किया गया है। वहीं, वेस्टर्न रेलवे ने दूरंतो, हमसफर समेत 10 ट्रेनें रद्द की हैं। अंबाला मंडल ने भी छह ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 10 से बढ़ाकर 50 रुपये किया
कोरोना वायरस के मद्देनजर अधिक भीड़ को हतोत्साहित करने के प्रयास के तहत रेलवे के कुछ जोनों ने प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रूपये से बढ़ाकर 50 रूपये कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ऐसा पश्चिम रेलवे जोन के छह संभागों मुम्बई, वड़ोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर में किया गया है। इन संभागों में ढाई सौ रेलवे स्टेशन हैं। अधिकारियों के अनुसार दक्षिण रेलवे जोन के केवल चेन्नइ में ही प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा दिया गया है। मध्य जोन के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में वृद्धि कर दी गयी है। इस जोन में पांच संभाग-- मुम्बई (सीएसटी), भुसावल, नागपुर, सोलापुर और पुणे हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय स्तर पर किया गया है। मार्च, 2015 को रेलवे ने संभागीय रेलवे प्रबंधकों को विशेष परिस्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की दर 10 से बढ़ाने का अधिकार दे दिया था।