फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus cases reaches 5 million mark and it could be double on 14 November Diwali

कोरोना: 50 लाख के पार हुए मामले, यही रफ्तार रही तो दिवाली तक दोगुने होने की आशंका

Wed, 16 Sep 2020 08:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Sep 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
corona virus cases reaches 5 million mark and it could be double on 14 November Diwali
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

भारत में मंगलवार को कोरोना महामारी के मामले 50 लाख के पार चले गए हैं। हर दिन देश में कोविड-19 के 80,000-90,000 मामले सामने आ रहे हैं। जानकारों को डर है कि अगर यही ट्रेंड बना रहा तो 14 नवंबर यानि कि दिवाली के दिन ये मामले दोगुने हो सकते हैं। 

विज्ञापन



अगर रोजाना सामने आ रहे मामलों में गिरावट नहीं आई तो अगले 60 दिनों में देश में कोरोना के मामले एक करोड़ को पार कर सकते हैं। बता दें कि देश में पहली बार कोरोना का मामला 30 जनवरी को सामने आया था और तब से लेकर अब तक 228 दिनों में कोरोना के मामले 50 लाख के पार चले गए हैं।
विज्ञापन


भारत में बुधवार को कोरोना के सक्रिय मामले दस लाख पहुंच जाएंगे। वहीं अकेले महाराष्ट्र राज्य से कोविड-19 मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है, ये संख्या 19.82 फीसदी है। कोरोना को लेकर एक बात सकारात्मक है कि यहां महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की दर ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौजूदा समय में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 78.42 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.63 फीसदी है। पांच राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60 फीसदी मामले हैं। इनमें से महाराष्ट्र के 29.3 फीसदी, कर्नाटक के 9.9 फीसदी, आंध्र प्रदेश के 9.4 फीसदी, उत्तर प्रदेश के 6.8 फीसदी और तमिलनाडु के 4.7 फीसदी मामले शामिल हैं।

अगर हाल ही के हफ्तों की बात करें तो तीन हफ्ते में दुनिया में सबसे ज्यादा 21.8 फीसदी मामले भारत में मिले। वहीं एक हफ्ते में भी दुनिया के 36.9 फीसदी कोरोना के नए मरीज भारत में ही आए हैं। रोजाना सामने आ रहे कोरोना के मामलों में भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है।  

तीन महीने में अमेरिका में 21.4 फीसदी कोरोना के नए मामले सामने आए लेकिन भारत में इसकी संख्या 21.8 फीसदी है, वहां ब्राजील में 16.4 फीसदी और बाकी दुनिया में 26.4 फीसदी है। इसके अलावा बात करें पिछले एक हफ्ते की भारत में अमेरिका से दोगुने मामले सामने आए हैं।

पिछले एक हफ्ते में अमेरिका नए मामलों की दर 15.6 फीसदी है जबकि भारत में यह दर 30.8 फीसदी है। पिछले एक हफ्ते में भारत में सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में कोरोना के 13.7 फीसदी मामले सामने आए तो वहीं भारत में ये आंकड़ा 36.9 फीसदी है।


हालांकि पूरी दुनिया में कोरोना के कुल मामलों में भारत का योगदान देखेंगे तो ये महज 16.91 फीसदी है जबकि अमेरिका इसमें भारत से आगे है। अमेरिका में यह संख्या 22.82 फीसदी है। ऐसा माना जा रहा है कि आज दुनिया में कोरोना के मामले तीन करोड़ हो जाएंगे। 

अमेरिकी के सीडीसी के अनुसार, 1918-1919 में इंफ्लूएंजा से दुनिया में 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे। इसका मतलब यह है कि उस समय दुनिया की एक तिहाई आबादी इस बीमारी से संक्रमित हो गई थी। बता दें कि पहले कोरोना के मामले एक करोड़ होने में 156 दिन लगे थे लेकिन इसके बाद दो करोड़ होने में मात्र 44 दिन लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed