फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus cases in India Delhi is in recovering mode but south India states have more cases

कोरोना वायरस: दक्षिण राज्यों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड तेजी, दिल्ली में सुधार की स्थिति

Mon, 20 Jul 2020 09:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 20 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Corona virus cases in India Delhi is in recovering mode but south India states have more cases
corona in india - फोटो : PTI

देश के कई दक्षिणी राज्यों में रविवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में रिकॉर्ड तेजी आई जबकि देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई है। महामारी से प्रभावित राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर रहने वाली दिल्ली में स्थिति में सुधार जारी है।

विज्ञापन



इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और गुजरात में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई। महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले 3,10,455 हो गए जबकि 258 मरीजों की इससे मौत हो गई है, इसमें 149 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में कोविड-19 के 4,979 नए मामले सामने आये, जो एक दिन की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी है। इन नए मामलों के साथ राज्य में कुल मामले 1.70 लाख को पार कर गए। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 रोकथाम के उपायों पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फोन पर बातचीत के दौरान, पलानीस्वामी ने मोदी को बताया कि तमिलनाडु में हर दिन 48,000 कोरोना वायरस जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश में भी रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,041 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामले 50,000 के करीब पहुंच गए जबकि राज्य में 56 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। इससे राज्य में मृतकों की संख्या 642 हो गई।

कर्नाटक में कोविड-19 के 4,120 नए मामले सामने आने से संक्रमण की कुल संख्या 63,772 हो गई और 91 लोगों की मृत्यु से मृतकों की संख्या 1,331 हो गई। केरल में संक्रमितों की संख्या रविवार को 12,000 के पार चली गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,211 नए मामले सामने आए, जो एक महीने में सबसे कम हैं और पिछले 24 घंटों में बीमारी के कारण 31 मौतें हुई हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,628 हो गई है और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,793 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 1,03,134 मरीज ठीक हो चुके हैं, फिलहाल शहर में 16,031 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 179 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 1,412 नए मामले सामने आने से कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,379 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 38 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के 2,211 नये मामले भी सामने आये हैं। वहीं, 1181 मरीज ठीक भी हुए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,146 हो गई है।


गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 965 नए मामले सामने आए जिसके साथ रविवार को यहां कोविड-19 के कुल 48,441 मामले हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 20 और संक्रमित मरीजों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 2,147 हो गई।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed