{"_id":"62cb555872e2e555092c2a36","slug":"corona-virus-another-sub-variant-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus: वायरस का एक और सब वैरिएंट मिला, घातक होने के सुबूत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona virus: वायरस का एक और सब वैरिएंट मिला, घातक होने के सुबूत नहीं
Mon, 11 Jul 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:10 AM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आने की जानकारी दी है। इसी के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,690 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के एक और सब वैरिएंट की पहचान हुई है लेकिन राहत की खबर है कि अब तक इसके गंभीर होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
रविवार को केंद्र सरकार की समिति इन्साकॉग ने करीब डेढ़ महीने बाद बयान जारी करते हुए बताया, हाल ही में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट बीए.2 से एक और नए सब वैरिएंट बीए.2.38 की पहचान हुई है। कुछ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जिनमें यह उप स्वरूप था लेकिन जांच में पता चला कि मृतक संक्रमित होने से पहले किसी न किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। ब्यूरो
विज्ञापन
देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आने की जानकारी दी है। इसी के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,690 तक पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन में 42 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,428 तक पहुंच गई है। बीते एक दिन में 3,662 सक्रिय मामलों की वृद्धि दर्ज हुई।
विज्ञापन