फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus, 52 passengers of a bus got infected in surat gujarat

गुजरात में कोरोना विस्फोट : महाराष्ट्र से सूरत लौटी बस के 52 यात्री निकले संक्रमित

Tue, 06 Apr 2021 05:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 05:31 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र से लौट रही बस के यात्रियों की सूरत के पलसाणा चेकपोस्ट पर कोरोना जांच की गई। इनमें से 52 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
corona virus, 52 passengers of a bus got infected in surat gujarat
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपना निशाना बना रही है। देश के अलग- अलग राज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। खबर है, महाराष्ट्र से गुजरात के सूरत लौटी एक ही बस के 52 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों की मानें तो सूरत में पिछले 24 घंटे में ऐसे 130 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे हैं। यह काफी चिंताजनक है, ऐसे लोगों की संक्रमित होने की संख्या लगातार बढ़ रही है जो महाराष्ट्र से लौट रहे हैं। अब कितने लोग इनके संपर्क में आए हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से लौट रही बस के यात्रियों की सूरत के पलसाणा चेकपोस्ट पर कोरोना जांच की गई। इनमें से 52 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन में वहां हड़कंप मच गया। प्रशासन ने बस चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की है क्योंकि कोरोना गाइडलाइन के बावजूद बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन निकले 2800 से ज्यादा नए संक्रमित
गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 2875 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में दर्ज होने वाली अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले, शनिवार को 2845 मामले दर्ज हुए थे। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,438 हैं, जिनमें से 15,135 एक्टिव केस हैं। यहां अब तक 64,89,441 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जबकि 7,83,043 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

देश में पहली बार मिले एक लाख से ज्यादा संक्रमित
सोमवार को देश में पहली बार एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोरोना के एक लाख 3558 मामले दर्ज किए गए।


यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा इस अवधि में 478 मरीजों की मौत हुई, जिसके साथ कोरोना के चलते होने वाली कुल मौतों की संख्या एक लाख 65 हजार 101 हो गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में कोविड-10 नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के लिए 50 उच्चस्तरीय जनस्वास्थ्य दलों को रवाना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed