फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus, number of active cases in the country has crossed 345000

Coronavirus: देश में तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, सक्रिय मामले तीन लाख 45 हजार पार

Mon, 22 Mar 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 03:26 AM IST
सार

  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,45,000 के पार।
  • पांच दिनों में मिले लगभग दो लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित।
  • लापरवाही ने बढ़ाई संक्रमितों की संख्या, लोगों को लगता है खत्म हो गई महामारी।

विज्ञापन
corona virus, number of active cases in the country has crossed 345000
कोरोना वायरस जांच के लिए नमूने लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोजाना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार के दिन कोरोना के 47,005 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। 11 नवंबर 2020 के बाद एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,45,000 पार पहुंच गई है। कुछ ही दिनों में ही यह आंकड़ा भी चार लाख के पार हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में कोरोना महामारी चरम पर थी, उस समय लाखों कोरोना के मामले एक दिन में सामने आ रहे थे। लेकिन यह आंकड़ा भी तेजी से गिरा था, और कोरोना महामारी कम होने लगी थी। अब दूसरी लहर ने चिंता खड़ी कर दी है, रोज हजारों की तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले पांच दिनों में लगभग दो लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना  के 30,535 नए मामले दर्ज किए। यह मार्च 2020 के बाद से दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या है, राज्य में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 24,79,682 है। महाराष्ट्र से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जो मुंबई के लिए खतरे की घंटी है। पुणे, औरंगाबाद, नासिक और ठाणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली : 24 घंटे में मिले 823 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 823 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 663 लोग ठीक हुए हैं और 1 की मौत हुई है। दिल्ली में 14 दिसंबर के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 6,47,984 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 6,33,410 लोग ठीक हुए हैं। वहीं 10,956 लोगों की मौत हुई है, जबकि राज्य में अभी 3,618 सक्रिय मामले हैं। 

वहीं पंजाब में 2644 नए केस दर्ज किए गए तो कर्नाटक में भी  1,715 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। गुजरात में भी एक दिन 1580 मामले दर्ज हुए जो चार महीनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है।

चंडीगढ़ में 239 नए मामले
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि यहां कोरोना के 239 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले 24,459 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,872 है। मरने वालों का आंकड़ा 362 है।

छत्तीसगढ़ : 1000 नए मामले, 10 की मौत
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,000 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,153 हो गई। वहीं 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,950 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के अलावा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे कई अन्य राज्यों में तेजी से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ राज्यों में जनसभाओं के करने पर भी रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

केंद्र के को विन एप के अनुसार, रविवार रात तक देश भर में 3,72,99,609 लोगों को टीके की 4,46,41,471 खुराक दी गई है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि, मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड से जुड़ी कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं।

आज ही के दिन लगा था जनता कर्फ्यू
पिछले साल कोरोना की दस्तक के बाद तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 22 मार्च को दिल्ली सहित पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगा दिया गया था। जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा लागू इस कर्फ्यू का मकसद कोरोना वायरस को समुदायों के बीच फैलने से रोकना था।


तब लोगों ने अपने घरों में रहकर संक्रमण के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका अदा की थी। दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच संक्रमण खत्म होता नजर आ रहा था, लेकिन अब एक साल बाद वही हालात फिर से बनने की आशंका हर दिन बढ़ती जा रही है। रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed