फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Virus: 21029 New Corona Patients A Day In Maharashtra, 479 People Died In Last 24 Hours

Corona Virus: महाराष्ट्र में एक दिन में 21029 नए मरीज, 24 घंटे में 479 की मौत

Thu, 24 Sep 2020 02:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus: 21029 New Corona Patients A Day In Maharashtra, 479 People Died In Last 24 Hours
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े बारह लाख के पार पहुंच गई। वहीं, एक दिन में 21,029 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 479 लोगों की मौत हो गई। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2,73,477 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 12,63,799 हो गई। इसमें से अब तक 9, 56,030 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। बुधवार को 19,476 संक्रमित स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना महामारी से 33,886 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन



राज्य में रिकवरी दर 75.65 फीसदी और मृत्युदर 2.68 फीसदी है। फिलहाल, सूबे में 18,75,424 होम क्वारंटीन और 34,457 संस्थागत क्वारंटीन हैं।

मुंबई में 2360 नए सक्रमित, 49 की मौत
मुंबई में बुधवार को एक दिन में 2360 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 49 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,90,264 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 8604 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 27,186 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed