फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus: 13 patients died in Tamil Nadu government hospital

लापरवाही: तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में 13 मरीजों की मौत, छत्तीसगढ़ में एल्कोहल युक्त दवाई पीने से नौ युवकों की गई जान

Fri, 07 May 2021 10:00 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 May 2021 10:00 AM IST
सार

  • चेंगलपट्टु के जिलाधिकारी ए जॉन लुईस ने हालात की समीक्षा की लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों से इनकार किया

विज्ञापन
corona virus: 13 patients died in Tamil Nadu government hospital
Death from corona (FILE PHOTO)

विस्तार

तमिलनाडु के चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में गत 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है और परिजनों ने इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी बताया है। हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को इन आरोपों से इनकार किया। वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एल्कोहल युक्त दवाई पीने से नौ युवकों की जान चली गई। 

विज्ञापन


तमिलनाडु में 13 की मौत
शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में 40 से 85 वर्ष के 13 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। वहीं, रातभर में हुई इन मौतों से इलाके के लोगों में दहशत है और मृतकों के परिजनों में आक्रोश है जिन्होंने मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है। 
विज्ञापन


चेंगलपट्टु के जिलाधिकारी ए जॉन लुईस ने मंगलवार रात को हालात की समीक्षा की लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों से इनकार किया है। लुईस ने पत्रकारों से कहा कि मैं पूरी रात क्षेत्र में था और हालात की निगरानी कर रहा था। ऑक्सीजन (मरीजों के लिए)की आपूर्ति बाधित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी पहलुओं की जांच चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के डीन डॉ.जे मुथुकुमारन ने कहा कि मृतकों में केवल एक कोविड-19 मरीज था जबकि बाकी कोविड-19 निगेटिव थे और विषाणु की वजह से निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें छह मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां थी जबकि सात अन्य जटिल स्थिति में भर्ती थे व इलाज का उनपर असर नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने कुछ मरीजों में ऑक्सीजन के स्तर में कमी देखी और तत्काल उसे स्थिर करने की कोशिश की।

डीन ने कहा कि हम जिलाधिकारी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पिछली रात ऑक्सीजन आपूर्ति के अनुरोध पर कार्रवाई की और ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था की। इस समय अस्पताल में तीन दिन के लिए ऑक्सीजन है। 

बिलासपुर में एल्कोहल युक्त दवाई के अधिक सेवन से नौ युवकों की मौत, सात बीमार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक दवाई को अधिक मात्रा में पीने से नौ युवकों की मौत हो गई तथा सात युवक बीमार हो गए। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अल्कोहल युक्त होम्योपैथिक सीरप को शराब की तरह पीने से शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में नौ युवकों की मौत हो गई और सात अन्य युवक बीमार हो गए हैं।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरमी गांव के धुरीपारा मोहल्ले में मंगलवार की रात कुछ युवकों ने नशा करने के लिए शराब उपलब्ध नहीं होने पर ड्रोसेरा-30 नामक होम्योपैथिक दवाई पी ली।

उन्होंने कहा कि देर रात इनमें से चार युवकों कमलेश धुरी (32), अक्षय धुरी (21), राजेश धुरी (21) और समारू धुरी (25) की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही सभी की मौत हो गई। वहीं, बाद में गांव में एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया।

कोरोना वायरस उन्मूलन के लिए धार्मिक आयोजन में जुटी महिलाएं, 23 गिरफ्तार

कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए एक धार्मिक आयोजन के लिए जिले के एक गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों को कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन मई को सानंद तालुका के नवापुरा गांव के इस वीडियो में करीब 500 महिलाओं को एक मंदिर के चक्कर लगाते हुखा जा रहा है। सबने हाथों में पानी का पात्र पकड़ा हुआ है। वीडियो में कुछ पुरुष पानी का पात्र स्वयं लेते और उसे मंदिर में खाली करते दिख रहे हैं। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने बताया कि कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने इस धारणा के चलते आयोजन किया कि बलियादेव मंदिर में जल चढ़ाने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed