फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: WHO reviewing the trial results of Covaxin

कोरोना वैक्सीन: कोवाक्सिन के परीक्षण परिणाम की समीक्षा कर रहा डब्ल्यूएचओ 

Wed, 21 Jul 2021 06:39 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 06:39 AM IST
सार

  • दक्षिणी पूर्वी एशिया की निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने कहा है कि कोवाक्सिन के दस्तावेजों की समीक्षा चल रही है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Corona Vaccine: WHO reviewing the trial results of Covaxin
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सकती है। अभी तक हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोवाक्सिन डब्ल्यूएचओ की सूची में नहीं है। लेकिन पिछले सप्ताह की ही कंपनी ने वैक्सीन से जुड़े परीक्षण परिणाम संगठन से साझा किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी पूर्वी एशिया की निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल ने कहा है कि कोवाक्सिन के दस्तावेजों की समीक्षा चल रही है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ की सूची में शामिल कर लिया जाएगा। अभी तक सूची में शामिल कोवाक्सिन लेने वाले व्यक्तियों को तमाम देशों में प्रवेश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


खेत्रपाल ने यह भी बताया कि कोवैक्स कार्यक्रम से भारत को मॉडर्ना वैक्सीन की 75 लाख खुराक की पेशकश की गई है। निदेशक ने कहा कि फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन, सिनोवैक और सिनोफार्म को डब्ल्यूएचओ द्वारा इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में कोविशील्ड टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में कल फिर से इस वैक्सीन के कई केंद्र बंद हो सकते हैं। वैक्सीन बुलेटिन के अनुसार शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की 47 हजार खुराक और कोवाक्सिन की 2,20,000 खुराकें थीं। शनिवार को चले टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड का लगभग पूरा स्टॉक खत्म हो गया है।

ऐसे में अगर सोमवार सुबह तक पर्याप्त स्टॉक नहीं मिला तो कई केंद्र बंद रह सकते हैं। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 87,403 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अबतक करीब 92 लाख 58 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 70 लाख 70 हजार को पहली और 21 लाख 88 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है। बीते कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी बनी हुई है। 


कई केंद्रों पर मांग के हिसाब से टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर जिलें में यह समस्या बनी हुई है। कुछ केंद्रों पर तीन से चार घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो रही है। पहले जहां रोजाना 1.50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। टीके की कमी से लोगों को केंद्रों से वापस भी जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed