फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: This is how to do vaccination registration above 45 years

Corona Vaccine: 45 से अधिक उम्र वाले टीका लगवाने के लिए ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण 

Wed, 24 Mar 2021 05:59 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 24 Mar 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: This is how to do vaccination registration above 45 years
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी एक अप्रैल से टीका लगेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग ही टीका लगवाने के पात्र थे।


आइए जानते हैं टीका लगवाने के लिए कैसे कोविन-एप या आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण करा सकते हैं।

1- टीका लगवाने के लिए को-विन एप और आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण करा सकते हैं
2- कोविन-एप पर अपना मोबाइल नंबर डालें, सेंड ओटीपी आइकन पर क्लिक करें, ओटीपी अंकित करें और वेरिफाई बटन दबाएं।
3- आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण कराना चाहते हैं तो को-विन टैब पर क्लिक करें, वैक्सीनेशन टैब पर क्लिक करें, सभी जरूरी जानकारियां भरें, इसके बाद पंजीकरण का पूरा विवरण मिलेगा।
विज्ञापन

4- पंजीकृत व्यक्ति एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों का पंजीकरण कर सकता है
5- एप में कैलेंडर आइकन पर क्लिक करें और तारीख का चुनाव करें। इसके बाद लाभार्थी की पूरी जानकारी अंकित करें, टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं
6- लाभार्थी टीके की दूसरी डोज के लिए एप या वेबसाइट के जरिए तारीख बदल या रद्द कर सकता है। टीकाकरण का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा।
7- टीकाकरण की तारीख बदलना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर के जरिए लॉग इन करें। ओटीपी डालें और एडिट आयकन पर क्लिक कर अपने हिसाब से तारीख का चुनाव करें।
8- टीके की दोनों डोज लगने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट एप या पोर्टल के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन




16 जनवरी से हुई थी शुरुआत 
देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने से हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी को अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को और 1 मार्च से 60 साल से अधिक आयु वालों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल व उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ था। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed