फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine Supply to States new consignment last batch of vaccine before 21st June

टीकाकरण: 21 जून से पहले वैक्सीन की आखिरी खेप, राज्यों को मिलेंगी 47 लाख खुराकें

Wed, 16 Jun 2021 07:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Jun 2021 07:29 AM IST
सार

  • इसी सप्ताह के अंत तक राज्यों को होगी आपूर्ति, 21 जून से नए नियम होंगे लागू
  • नए दिशा-निर्देश के तहत 75 फीसदी वैक्सीन की खरीद केंद्र सरकार करेगी और बाकी 25 फीसदी वैक्सीन सीधे निजी अस्पतालों को मिल सकेगी

विज्ञापन
Corona Vaccine Supply to States new consignment last batch of vaccine before 21st June
वैक्सीन से लदा ट्रक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने 21 जून से पहले वैक्सीन की आखिरी खेप को राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत 47 लाख खुराक राज्यों को इसी सप्ताह के अंत तक उपलब्ध हो सकेंगी क्योंकि इसके बाद आगामी सोमवार से देश में नए दिशा-निर्देश लागू होंगे जिसके तहत 75 फीसदी वैक्सीन की खरीद केंद्र सरकार करेगी और बाकी 25 फीसदी वैक्सीन सीधे निजी अस्पतालों को मिल सकेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 26.69 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं जिनमें 25,67,21,069 खुराकों की खपत हो चुकी है। अभी राज्यों के पास 1,05,61,861 खुराकें मौजूद हैं और इसी सप्ताह के अंत तक तक 47,43,580 खुराकें आखिरी खेप के जरिये उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकारें वैक्सीन के लिए ऑर्डर नहीं दे पाएंगी। उन्होंने बताया कि अंतिम खेप उन्हीं राज्यों को मिल रही है जिन्होंने वैक्सीन को लेकर पहले ऑर्डर किए थे। आगामी 21 जून से राज्य सरकारों को केंद्र की ओर से वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी जिसके लिए राज्यों को कोई खर्च नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, देश में अगले दो से तीन दिन में डेढ़ करोड़ खुराक भंडारण में उपलब्ध होंगी जिनका उपयोग टीकाकरण के लिए किया जा सकेगा। इस माह के अंत तक मंत्रालय ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण को पूरा करने का लक्ष्य भी रखा है।

एस्ट्राजेनेका का दावा, कॉकटेल इलाज संक्रमितों में कोरोना रोकने में कारगर नहीं
दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका ने मंगलवार को दावा किया है कि उसका मोनोक्लोनल एंटीबॉडी टीटमेंट (कॉकटेल) एजेडडी-7442 संक्रमित लोगों में कोरोना रोकने में कारगर नहीं है। कंपनी ने कहा, परीक्षण में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल किए गए थे जो पिछले आठ दिनों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे।


रिपोर्ट के मुताबिक, एजेडडी-7442 प्लेसबो की तुलना में कोरोना के लक्षण दिखने के खतरे को सिर्फ 33 फीसदी तक ही कम कर पाया। कंपनी के कार्यकारी वाइस प्रेजिडेंट मेने पंगालोस ने कहा, यह आंकड़ा सांख्यिकी रूप से महत्वपूर्ण नहीं है। इसके उलट कोरोना नेगेटिव व्यक्तियों में एजेडडी-7442 कॉकटेल काफी प्रभावी दिखा और इन लोगों को वायरस से सुरक्षा भी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed