फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: SII will manufacture covishield amid of rising corona cases

Corona Vaccine: बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते फिर टीका बनाने में जुटी सीरम कंपनी, 2.2 अरब खुराक ले चुके हैं लोग

Mon, 17 Apr 2023 05:17 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Corona Vaccine: सीरम कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीरम ने करीब एक साल पहले टीकों उत्पादन बंद कर दिया था। लेकिन फिर से कंपनी ने कोविशील्ड बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी फिलहाल इसके दो से तीन बैच बनाएगी। 50-60 लाख खुराक बनाकर अपने पास रख लेगी...
loader
Corona Vaccine: SII will manufacture covishield amid of rising corona cases
Covishield - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 से बचाव का टीका कोविशील्ड दोबारा बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी के पास कोवोवैक्स की 60 लाख खुराक मौजूद हैं। देश में इस समय करीब 150 केंद्रों पर कोविड महामारी से बचाव के टीके लग रहे हैं। देश में लोगों को कोविड के टीकों की 2.2 अरब खुराक (95.2 करोड़ दूसरी खुराक और 22.8 करोड़ एहतियाती खुराक) लगाई जा चुकी हैं।

सीरम कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीरम ने करीब एक साल पहले टीकों उत्पादन बंद कर दिया था। लेकिन फिर से कंपनी ने कोविशील्ड बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी फिलहाल इसके दो से तीन बैच बनाएगी। 50-60 लाख खुराक बनाकर अपने पास रख लेगी। इन खुराकों को बनने के बाद छह से नौ महीने रखा जा सकता है। इसके बाद किसी अस्पताल को जरूरत हुई तो उसे टीके पहुंचा दिए जाएंगे। सीरम के टीके कोवोवैक्स (नोवोवैक्स कोविड-19 टीका, जो अमेरिका को भेजा गया) को मिश्रित बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत नियामक दो-तीन दिन पहले दे चुका है।

यह भी पढ़ें: IIT प्रोफेसर का दावा: मई में आएंगे कोरोना के रोजाना 50 हजार केस, इस समय पीक पर होगा संक्रमण

सूत्रों ने बताया कि अभी सीरम के पास कोवोवैक्स की 60 लाख खुराकें पड़ी हैं, जो किसी भी समय भेजी जा सकती हैं। कंपनी ने ओमिक्रॉन और खासकर इसके नए एक्सबीबी वैरिएंट के नमूनों पर विशेष अध्ययन किया है। यह टीका नए स्वरूपों के खिलाफ कारगर है। फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों से टीके की मांग नहीं के बराबर आ रही है। पिछले कुछ महीनों में निजी अस्पतालों से शायद कोई भी ऑर्डर नहीं आया है। हमें विभिन्न केंद्रों पर टीकों की कमी की खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन जब तक लोग पैसे खर्च कर टीके लगवाना शुरू नहीं करते हैं, तब तक अस्पताल भी टीके खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे।

भारत से बाहर अमेरिका और यूरोपीय संघ में भी कम हुई मांग

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ में भी बूस्टर खुराक की मांग कम हो गई है। सीरम ने इस साल के आखिर तक यूरोपीय संघ को कोवोवैक्स की 50 लाख से 01 करोड़ खुराक की देने का वादा किया है। कोवोवैक्स की कीमत 225 रुपये है। अस्पताल इसे लगाने के 100-150 रुपये लेते हैं। केंद्र और राज्य सरकार सभी लोगों को कोविड से बचाव के दो टीके लगवा चुकी है। बड़ी तादाद में लोगों को तीसरी खुराक भी दिलवाई जा चुकी है। ऐसे में सरकार ने अपना काम कर दिया है। अब कंपनी को नहीं लगता कि सरकार अब नए टीके खरीदेगी। फिर भी कंपनी ने निजी अस्पतालों से बात कर रही है। अस्पतालों को छोटे ऑर्डर देने के लिए कह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed