फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: 12 crores of Covishield and 5.8 crores of Covaxin will be made every month in India

कोरोना वैक्सीन: कोविशील्ड के 12 करोड़ और कोवाक्सिन के 5.8 करोड़ टीके बनेंगे हर महीने 

Wed, 04 Aug 2021 07:58 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 07:58 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अभी हर महीने कोविशील्ड की बनती हैं 11 करोड़ खुराकें 
  • टीकाकरण में तेजी लाने के लिए अक्तूबर-नवंबर में देश में चार और टीके उपलब्ध होंगे

विज्ञापन
Corona Vaccine: 12 crores of Covishield and 5.8 crores of Covaxin will be made every month in India
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

देश में कोरोना रोधी टीकों के उत्पादन को बढ़ाने की कवायद तेज है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि दिसंबर तक हर महीने कोविशील्ड की 12 करोड़ व कोवाक्सिन की 5.8 करोड़ खुराकें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


टीके उत्पादन की क्षमता से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंडाविया ने कहा, अभी हर महीने कोविशील्ड की 11 करोड़ खुराकें बनती हैं। इसे आने वाले महीनों में बढ़ाकर 12 करोड़ किया जाएगा। वहीं अभी कोवाक्सिन की ढाई करोड़ खुराकें हर महीने तैयार होती हैं इसे बढ़ाकर 5.8 करोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द ही चार और टीके बाजार में होंगे उपलब्ध
मंडाविया ने उच्च सदन में बताया कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए अक्तूबर-नवंबर में देश में चार और टीके उपलब्ध होंगे। बायोलॉजिकल्स ई और नोवर्टिस का टीका जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। वहीं जाइडस कैडिला को आने वाले दिनों में मंजूरी मिलेगी। स्पूतनिक का टीका भी भारतीय बाजार में मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ा, विदेश भेजी जा रही दवा
मंडाविया ने राज्यसभा में बताया कि कोरोना में इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर का उत्पादन जून में 122.49 लाख प्रतिमाह बढ़ाया गया है। इस दवा को विदेश निर्यात किया जा रहा है। दूसरी लहर में इसकी किल्लत से मुसीबत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed