फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona vaccination: women topped the country in getting corona vaccine

corona vaccination : देश में कोरोना वैक्सीन लगवाने में भी महिलाएं अव्वल 

Tue, 09 Feb 2021 06:38 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination: women topped the country in getting corona vaccine
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण ज्यादातर पुरुषों में मिल रहा है, लेकिन इस बीमारी से बचाव के लिए महिलाओं में अधिक जागरूकता देखने को मिल रही है। कोरोना टीकाकरण में भी महिलाओं ने ही बाजी मारी है। अब तक देश में 55 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें 63 फ़ीसदी सर्वाधिक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी या फ्रंटलाइन वर्कर हैं।

विज्ञापन


पुरुषों की तुलना में करीब दोगुना महिलाओं ने लगवाया टीका
टीकाकरण में महिलाओं की बदौलत भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां 55 लाख से अधिक लोग टीका लगा चुके हैं। साथ ही 21 दिन में 50 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड भी हासिल हुआ है। केंद्र सरकार की को-विन प्लेटफार्म से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार तक देश में 5,562,621 लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है। इनमें 35,44,458 (63.2 फ़ीसदी) महिलाएं शामिल हैं, जबकि 20,61,706 (36.8 पुरुष) कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


अब आरोग्य सेतु से सर्टिफिकेट
आरोग्य सेतु एप में टीकाकरण का एक हिस्सा जोड़ा जा गया है। जहां आप अपना लाभार्थी क्रमांक डालने के बाद अब अस्थायी सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपके क्षेत्र में कोई टीकाकरण का बूथ कहां है और कहां कितने लोगों ने टीका लगवाया, इसकी जानकारी भी आपको अपने फोन पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार छह लाख लोगों को लगा टीका
कोरोना वायरस को लेकर देश में चल रहे टीकाकरण 24वें दिन 60 लाख का आंकड़ा पार कर किया है। सोमवार को पहली बार देश में छह लाख से अधिक लोगों को एक दिन में टीका लगाया गया है। अमेरिका में 26 दिन और ब्रिटेन में 46 दिन में 40 लाख लोगों को टीका लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed