फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination today, Know the total number of people vaccinated till now, Active cases decrease after seven months

शाम छह बजे तक 6.3 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

Tue, 19 Jan 2021 09:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination today, Know the total number of people vaccinated till now, Active cases decrease after seven months
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

देश में कोरोना टीकाकरण का आज चौथा दिन है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे तक छह लाख 31 हजार 417 लोगों को टीका लगाया गया। शाम छह बजे तक टीकाकरण के 3800 सत्र आयोजित किए गए। वहीं, सात महीने बाद पहली बार देश में सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख से कम हो गई है। वहीं प्रतिदिन मौतों की संख्या अब 140 है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देश में सिर्फ दो राज्यों में 50,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। केरल में 68,000 और महाराष्ट्र में 51,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इन सब के अलावा नए कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 141 हो गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि लक्षद्वीप में कोरोना का पहला मामला 18 जनवरी को सामने आया था। यह व्यक्ति चार जनवरी को कोच्चि से लक्षद्वीप गया था। प्रारंभ में, मामले के 31 प्राथमिक संपर्कों का पता लगाया गया और क्वारंटीन किया गया। इनमें से 14 पॉजिटिव मिले थे, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया था। पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए 56 लोगों का पता लगाया गया और क्वारंटीन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि एक केंद्रीय बहुविषयक दल को लक्षद्वीप भेजा गया था। इस दल में पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के विशेषज्ञ शामिल थे।



वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया की हम अमेरिका की तुलना में किसी भी स्तर पर कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में पहले हफ्ते में 5,56,208 लोगों का टीकाकरण किया गया और हम 3 दिन में यह नंबर पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में पहले हफ्ते 1,37,897 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि रूस में पहले हफ्ते 52,000 लोगों को टीका लगाया गया।

वहीं नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल के अनुसार प्रतिकूल प्रभाव और गंभीर समस्याओं के बारे में चिंताएं करना अब उचित नहीं है, क्योंकि डाटा बताते हैं कि हम आरामदायक स्थिति में हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम आपको आश्वस्त करना चाहेंगे कि देश में उपलब्ध दोनों टीके सुरक्षित हैं।

पॉल  ने कहा कि यदि आप को दिया गया टीका आप नहीं ले रहे हैं तो आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टरों और नर्सों से टीका स्वीकार करने की अपील करता हूं। 


पॉल ने कहा कि एक नाक से लेने वाले टीके की भी पहचान की जा रही है। इसके चरण 1 और चरण 2 परीक्षणों के लिए विचार किया जा रहा है। यदि यह काम करता है तो यह एक गेम-चेंजर हो सकता है।

कोवैक्सीन के विवाद पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अगर किसी भी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव सामने आते हैं तो कंपनी इसके लिए पीड़ित को मुआवजा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed