{"_id":"60ac514072cc3d4193409f79","slug":"corona-vaccination-in-india-more-than-10-million-youth-taken-vaccine-in-23-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: 23 दिन में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिला वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: 23 दिन में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिला वैक्सीन
Tue, 25 May 2021 06:52 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 May 2021 06:52 AM IST
सार
- एक से 23 मई के बीच 1.06 करोड़ लोगों ने ली पहली खुराक
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच 23 दिन में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को वैक्सीन लेने में कामयाबी मिली है। एक से 23 मई के बीच देश में 1.06 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आयु वर्ग के 1,06,21,235 खुराक दी गई हैं। इसके अलावा केंद्र की ओर से अब तक राज्यों को 21.80 करोड़ से ज्यादा खुराक मुहैया कराई गईं जिनमें से 1.80 करोड़ खुराकें अभी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
हालांकि केंद्र सरकार का यह दावा टीकाकरण केंद्रों पर दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि वैक्सीन पर्याप्त न होने की वजह से देश के कई राज्यों में सरकारी टीकाकरण केंद्र अस्थायी तौर पर बंद करने पड़े हैं। पहली तो दूर, दूसरी खुराक के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार के ही राष्ट्रीय टास्क समूह के अध्यक्ष डॉ.एनके अरोड़ा का कहना है कि वैक्सीन की कमी पहले से देश में है। इसके बारे में कई बार बताया गया था लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। फिलहाल यह कमी अगले कुछ और माह तक देखने को मिल सकती है। देश में अभी भी 10 राज्यों में सबसे ज्यादा 66 फीसदी टीकाकरण हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (10.59 फीसदी) है।
विज्ञापन
तीन दिन में राज्यों को मिलेंगी 48 लाख खुराक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21,80,51,890 में से 20,00,08,875 खुराक की कुल खपत हुई हैं। 1,80,43,015 खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें अभी लगाया जाना बाकी है। इसके अलावा 48 लाख खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले तीन दिन में राज्यों को मिल जाएंगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले सप्ताह राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उन्हें जून माह के अंत तक पांच करोड़ खुराक केंद्र सरकार से मिलेंगी। जबकि पांच करोड़ खुराक के लिए वह सीधे फॉर्मा कंपनी से ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान उत्पादन क्षमता के अनुसार ही यह फैसला लिया था।
विज्ञापन
अब तक 19 लाख से ज्यादा को टीका
मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी से अब तक 28,16,725 सत्रों में 19,60,51,962 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 97,60,444 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 67,06,890 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है।
इनके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,49,91,357 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,33,774 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 1,06,21,235 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले और दूसरी 6,09,11,756 खुराक लेने वाले 98,18,384 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,66,45,457 पहली खुराक लेने वाले और 1,82,62,665 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।