फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination four people will be able to register with single mobile number

कोरोना टीकाकरण: एक मोबाइल नंबर से हो सकेगा चार लोगों का पंजीकरण

Sun, 28 Feb 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Feb 2021 07:14 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination four people will be able to register with single mobile number
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

टीकाकरण के लिए पंजीकरण के कुछ नियमों को बदला गया है। इस बार लाभार्थी 'कोविड 2.0 एप' से खुद भी पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर भी पंजीकरण हो जाएगा। इस बार मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण होगा, फोन पर ओटीपी राज्यों की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन


अधिक से अधिक टीकाकरण
सरकार ने राज्य सरकारों व जिला प्रशासन को अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए आशा वर्कर, एएनएम, पंचायती राज प्रतिनिधियों और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय किया जाएगा। टीका कराने वाले सभी को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा जिस पर एक लिंक होगा, जहां से वह टीका लगने का प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वैसे टीकाकरण केंद्रों पर भी यह प्रमाण पत्र मिलेगा। 
विज्ञापन


एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों का पंजीकरण हो सकेगा। वैरिफिकेशन के बाद पहचान पत्र देना होगा जिसे टीका लगवाने के दौरान दिखाना होगा। पहली खुराक लगने के ठीक 29 दिन बाद कंप्यूटर सिस्टम के जरिए दूसरी खुराक का मैसेज जाएगा। आप अपने हिसाब से समय, दिन व टीका लगाने का स्थान चुन सकते हैं। टीका लगवाने जाते वक्त आधार या वोटर कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार ने दिव्यांगता की कुछ श्रेणियों को भी सूची में शामिल किया है। इसमें मानसिक दिव्यांग (इंटलेक्चुअल डिसएबिलिटी या मेंटल रिटार्ड), बहरापन समेत एक से अधिक दिव्यांगता, आनुवांशिक  बीमारी, मासपेशियों के दुर्विकार से पीड़ित मरीजों को शामिल किया गया है। इसके अलावा उन तेजाब पीड़ितों को भी टीका लग सकेगा जिनकी श्वास प्रणाली प्रभावित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed