फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona updates 16 January daily cases reported 15158 case and 175 deaths last 24 hours in India

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,158 नए मामले, 175 लोगों की गई जान

Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
corona updates 16 January daily cases reported 15158 case and 175 deaths last 24 hours in India
भारत में कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : अमर उजाला

देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,01,79,715 हो गई है और ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है।
विज्ञापन




शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।


वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 जनवरी तक कुल 18,57,65,491 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,03,090 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

कोविड-19 से जिन 175 लोगों की मौत हुई है उनमें से 45 महाराष्ट्र से, 23 केरल से, 16 पश्चिम बंगाल से, 15 उत्तर प्रदेश से, 12 पंजाब से और 10 दिल्ली से हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1,52,093 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,336 महाराष्ट्र से, 12,251 तमिलनाडु से, 12,158 कर्नाटक से, 10,732 दिल्ली से, 10,026 पश्चिम बंगाल से, 8,558 उत्तर प्रदेश से, 7,139 आंध्र प्रदेश से और 5,485 लोग पंजाब से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ उसके आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed