फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona testing rates slashes in Maharashtra, now test can be done for Rs 980

महाराष्ट्र में कोरोना टेस्टिंग दर में बड़ा सुधार, अब 980 रुपये में हो सकेगी जांच

Mon, 26 Oct 2020 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
corona testing rates slashes in Maharashtra, now test can be done for Rs 980
जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना टेस्टिंग दर में चौथी बार सुधार किया गया है। राज्य के निजी प्रयोगशालाओं में होने वाली कोरोना टेस्टिंग की दर नए सिरे से निश्चित की गई है, जिसके तहत 980, 1400 और 1800 रुपये में कोरोना की जांच कराई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि प्रयोगशालाओं में अब कोरोना टेस्टिंग के लिए इससे अधिक रकम नहीं ली जा सकेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए तीन दर निश्चित किए गए हैं। प्रयोगशालाओं (लैब) में कोरोना जांच कराने पर 980 रुपये, कोविड सेंटर, अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से प्रयोगशाला से नमूने ले जाकर जांच कराने पर 1400 रुपये और मरीज के घर जाकर नमूने की जांच के लिए भेजने पर न्यूनतम दर 1800 रुपये होगी। टोपे ने कहा की जनसामान्य को केंद्र में रखकर राज्य सरकार ने बार-बार कोरोना की जांच की दर कम कर मरीजों को राहत दी है।

विज्ञापन

10 लाख जनसंख्या पर हो रहे हैं 70 हजार टेस्ट

राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना पर नियंत्रण के लिए टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। प्रति 10 लाख जनसंख्या के पीछे 70 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि इसे और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि कोरोना महामारी पर अधिकाधिक नियंत्रण पाया जा सके। टोपे ने कहा कि राज्य में सुधारित दर के अनुसार मरीजों से पैसे लिए जाएं। इसके लिए जिलाधिकारी, महानगरपालिका आयुक्त को सचेत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed