फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona suspected patient travelling on air asia flight pilot jumped through window

एयर एशिया की फ्लाइट में सफर कर रहा कोरोना संदिग्ध, विमान की खिड़की से कूदा पायलट

Mon, 23 Mar 2020 12:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 23 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
corona suspected patient travelling on air asia flight pilot jumped through window
air asia

एयर एशिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान में कोरोना से संदिग्ध व्यक्ति के सफर करने की खबर मिली। ये खबर मिलते ही विमान में दूसरे यात्री और क्रू के सद्स्य घबरा गए और लैंडिंग के बाद पायलट-इन-कमांड कॉकपिट की स्लाइडिंग खिड़की से कूद गया। 

विज्ञापन


20 मार्च को एयर एशिया की फ्लाइट 15-732 पुणे से दिल्ली जा रही थी। विमान में कोरोना से संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पता चलने के बाद दूसरे यात्रियों की तुरंत जांच की गई। हालांकि सभी की जांच नकारात्मक आई। इस बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने कहा कि 20 मार्च को पुणे से दिल्ली आ रहे विमान में संदिग्ध कोरोना वायरस मरीज की पहचान की गई थी।
विज्ञापन


एयर एशिया के विमान में पहली पंक्ति में बैठे व्यक्ति के संदिग्ध होने की खबर से विमान में हाहाकार मच गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग के बाद विमान को अलग खड़ा कर दिया गया था। एयर एशिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बाकी यात्रियों को पीछे के रास्ते से उतारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया और साफ सफाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अबतक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। कोरोना से देशभर में कुल 7 लोगों की मौतें हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed