फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona spread in 15 states in seven days situation critical in many districts situation changed between 6 and 12 June

चिंताजनक: सात दिन में 15 राज्यों में फैला कोरोना, कई जिलों में हालात गंभीर, छह से 12 जून के बीच बदली स्थिति

Tue, 14 Jun 2022 06:56 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 06:56 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में पता चला है कि छह से 12 जून के बीच देश के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से ऊपर निकल गया है। जबकि छह जून से पहले तक इन जिलों की संख्या 28 थी।

विज्ञापन
Corona spread in 15 states in seven days situation critical in many districts situation changed between 6 and 12 June
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच कोरोना संक्रमण की गति काफी तेज हुई। महज सात दिन में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है। जहां कम से कम एक-एक जिले में संक्रमण गंभीर स्थिति में है। इन जिलों को येलो जोन में रखते हुए तत्काल निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी जारी हुए।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में पता चला है कि छह से 12 जून के बीच देश के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से ऊपर निकल गया है। जबकि छह जून से पहले तक इन जिलों की संख्या 28 थी। मिजोरम, पांडिचेरी और अरुणांचल प्रदेश में संक्रमण 70 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी यहां एक सप्ताह के दौरान जांच में 10 में से सात सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ना गालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का एक-एक जिला येलो जोन में है। इसी तरह दिल्ली के 11 में से चार जिले दक्षिण, पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य दिल्ली में संक्रमण पांच से साढ़े पांच फीसदी के बीच है। इनके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में 9.40, फरीदाबाद में 7.08 और पंचकूला में 6.41 फीसदी संक्रमण है। इसी तरह अरुणांचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव ने कहा, कोरोना प्रसार पहले की तुलना में तेज है। इसके पीछे नए वैरिएंट की भूमिका भी हो सकती है लेकिन उसके बारे में अभी तक इन्साकॉग एवं वैज्ञानिक दलों से पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली की तीन सीमाओं से सटे गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में संक्रमण येलो जोन में पहुंच गया है। जबकि गाजियाबाद और सोनीपत की स्थिति अभी काफी हद तक नियंत्रित है। उन्होंने कहा, मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से तत्काल इन दोनों शहरों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि संक्रमण के प्रसार को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जा सके।

122 दिन बाद संक्रमण दर तीन फीसदी पार
देश में122 दिन बाद सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण दर तीन फीसदी पार पहुंची है। आखिरी बार इस साल 11 फरवरी को एक दिन में 3.50 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। जबकि बीते एक दिन में 3.24 फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए। इसके बावजूद देश में कोरोना जांच बढ़ाने की जगह बीते रविवार एक लाख सैंपल की कमी भी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 8,084 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हुई। वहीं बीते एक दिन में 10 मरीजों की मौत हुई।

 
जांच में न हो कमी, हर घर दस्तक अभियान में लाएं तेजी : मांडविया
कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने, हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाने के साथ जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed