कोरोना: 24 घंटे में 3876 मौतों से खौफ, 3.29 लाख नए संक्रमित, लेकिन 3.56 लाख ने ठीक होकर तोड़ा 62 दिन का रिकॉर्ड
देश में बीते 24 घंटे में 3.29 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,876 लोगों की जान चली गई है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 62 दिन बाद पहले बार नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 3.29 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,876 लोगों की जान चली गई है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 62 दिन बाद पहले बार नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,29,942 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,29,92,517 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 3,876 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,49,992 पहुंच गई। मंगलवार को मिले संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे।
India reports 3,29,942 new #COVID19 cases, 3,56,082 discharges and 3,876 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,29,92,517
Total discharges: 1,90,27,304
Death toll: 2,49,992
Active cases: 37,15,221
Total vaccination: 17,27,10,066 pic.twitter.com/tYoQlB5hQx — ANI (@ANI) May 11, 2021
देश में तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,56,082 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,90,27,304 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।राहत की बात ये है कि 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 37,15,221 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।
74 फीसदी नए केस इन दस राज्यों में मिले
महाराष्ट्र में दिखा सुधार
महाराष्ट्र में 31 मार्च के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे कम 37,236 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में 549 रोगियों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,398 तक पहुंच गई है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 31 मार्च को 39,544 नए मामले सामने आए थे। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सोमवार को 61,607 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 44,69,425 हो गई है। राज्य में फिलहाल 5,90,818 मरीज उपचाराधीन हैं।
कर्नाटक में कोविड-19 के 39,305 नए मामले
कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 39,305 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 19,73,683 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 596 मरीजों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,372 हो गई। इसके मुताबिक, राज्य में सोमवार को 32,188 और मरीजों के ठीक होने की खबर है।
म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का महाराष्ट्र की योजना के तहत मुफ्त इलाज होगा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज राज्य सरकार की प्रमुख चिकित्सा बीमा योजना के तहत मुफ्त में किया जाएगा। म्यूकोरमाइकोसिस एक दुर्लभ कवक (फंगल) संक्रमण होता है जो अब कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियाों में सामने आ रहा है।
एक आधिकारिक बयान में टोपे के हवाले से कहा गया है कि म्यूकोरमाइकोसिस रोगियों को महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कवर किया जाएगा क्योंकि इस कवक संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी दवाएं महंगी हैं। बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजना के तहत शामिल 1,000 अस्पतालों में ऐसे मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस बीमारी के लक्षण उन कोविड-19 रोगियों में देखे जा रहे हैं जो मधुमेह से पीड़ित हैं और जिनका मधुमेह नियंत्रण में नहीं है।
टीकाकरण: 17.27 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 17,27,10,066 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।