{"_id":"5f17964b8ebc3ea08c1ee99e","slug":"corona-positive-woman-reaches-uae-husband-from-pune-by-breaking-home-quarantine-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन नियम तोड़कर पॉजिटिव महिला पुणे से पति के पास पहुंची यूएई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
होम क्वारंटीन नियम तोड़कर पॉजिटिव महिला पुणे से पति के पास पहुंची यूएई
Wed, 22 Jul 2020 06:58 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुणे
अमर उजाला नेटवर्क, पुणे
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पुणे के हिंजवाड़ी इलाके में एक कोरोना संक्रमित महिला होम आइसोलेशन के अनिवार्य क्वारंटीन नियम को तोड़कर पति के पास यूएई पहुंच गई। पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत पर 30 वर्षीय महिला के खिलाफ महामारी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति यूएई में रहता है।
महिला में 11 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि होने पर पिंपरी चिंचवाड़ स्थित उनके फ्लैट में होम क्वारंटीन होने को कहा गया। जबकि वह 17 जुलाई को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विशेष उड़ान से यूएई रवाना हो गईं। शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला ने पुणे के सरकारी डॉक्टर को मैसेज किया कि वह यूएई में हैं और हवाई अड्डे पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पुलिस ने बताया, महिला ने निगेटिव रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। पिंपरी चिंचवाड़ नगर पालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण साल्वे ने कहा, महिला के खिलाफ आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है।