{"_id":"6063a22b139cfd629b4992ee","slug":"corona-patients-decreased-due-to-lack-of-covid-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : होली पर जांच में आई कमी तो कोरोना के मरीज भी हुए कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 : होली पर जांच में आई कमी तो कोरोना के मरीज भी हुए कम
Wed, 31 Mar 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:42 AM IST
सार
- एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मिले कोरोना संक्रमित
- देश के 10 राज्यों में 91 फीसदी सक्रिय मरीज
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के चलते अवकाश की वजह से जहां कोरोना वायरस की जांच पर बड़ा असर दिखाई दिया है। वहीं इससे संक्रमित मिलने वाले नए मामलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
पिछले एक दिन में करीब चार लाख सैंपल की जांच कम हुई तो संक्रमित मरीजों की संख्या भी 60 हजार से कम आई लेकिन यह आंकड़ा 50 हजार से अधिक भी रहा। सामान्य दिनों में करीब 11 लाख सैंपल की जांच हो रही थी जिसमें पांच फीसदी के आसपास सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में बीते रविवार को देश में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 79 फीसदी केस निकले हैं।
मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में देश में 56,211 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 271 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। वहीं 37028 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया।
इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1.20 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिनमें से 1.13 करोड़ अब तक ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 162,114 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 540,720 हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में 31,643, पंजाब में 2868, कर्नाटक में 2792, मध्यप्रदेश में 2323, तमिलनाडु में 2279 और गुजरात में 2252 केस मिले। इनके अलावा केरल में 1549 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई और राज्यों ने भी छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी।
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन क्लास लेने के कहा है। तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
आंकड़ों के अनुसार बीते तीन दिन से लगातार 60 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं लेकिन रविवार को आईसीएमआर ने 7.85 लाख सैंपल की जांच की। अब तक देश में 24.26 करोड़ से भी अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 18912 सक्रिय मामलों में बढ़त दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना की संक्रमण दर 4.47 फीसदी है। वहीं रिकवरी दर घटकर 94.19 फीसदी दर्ज की गई है।