फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona pandemic effects this year there will be a delay two to three months in the academic session

कोरोना के चलते इस बार शैक्षणिक सत्र में होगी दो से तीन माह की देरी

Sun, 10 Jan 2021 05:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jan 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
Corona pandemic effects this year there will be a delay two to three months in the academic session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 दो से तीन महीने देरी होगी। सीबीएसई और विभिन्न राज्यों के बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में देरी के कारण परिणाम जुलाई-अगस्त तक आएगा।

विज्ञापन


इसलिए उच्च शिक्षण संस्थानों का नया सत्र भी देरी से शुरू होगा। सत्र में देरी की समीक्षा और तैयारी के लिए राज्यों से बात करके केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कमेटी गठित करेगा।
विज्ञापन



एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संक्रमण से बचाव के चलते मार्च 2020 से शिक्षण संस्थान बंद हैं। इससे बोर्ड समेत अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा में देरी हुई, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर पड़ा। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नया सत्र जुलाई की जगह नवंबर में शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अप्रैल-मई में समाप्त होने वाला सत्र जुलाई तक चलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों का रिजल्ट जुलाई से सितंबर के बीच जारी होने से अगला सत्र भी देरी से होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों के शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम मांगा है। इसके बाद सीबीएसई और प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा और रिजल्ट की रिपोर्ट बनेगी। इसके आधार पर कमेटी अगले सत्र में दाखिले के लिए नया कैलेंडर तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed