{"_id":"60a25cf854cd054d581459c5","slug":"corona-one-thousand-bankers-killed-more-than-one-lakh-employees-infected-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एक हजार बैंककर्मियों की मौत, अब तक एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हुए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: एक हजार बैंककर्मियों की मौत, अब तक एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हुए संक्रमित
Mon, 17 May 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 17 May 2021 05:39 PM IST
सार
कोरोना महामारी ने देश की रीढ़ को कमजोर कर दिया है। काम-धंधे, रोजगार, कारोबार, खेती-बाड़ी, उद्योग, कर्मचारी सब इससे आहत हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इससे बैंक कर्मी भी बड़े पैमाने पर शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरेाना ने अब तक देश की बैंकों के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों पर वार किया है। हालांकि 99 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं, लेकिन एक हजार बैंककर्मी अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव एस नागरंजन ने एक न्यूज एजेंसी को दी। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल से अब तक करीब एक हजार से ज्यादा कर्मचारी मारे जा चुके हैं। नागरंजन के अनुसार बैंक कर्मचारी भी देश के फ्रंट लाइन वर्कर हैं। कोरोना उन्हें भी तेजी से शिकार बना रहा है। देश में करीब 15 लाख बैंक कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
नागरंजन ने कहा कि एसो. को मिली जानकारी के अनुसार अब तक देश में एक लाख बैंक कर्मी कोरोना की चपेट में जा चुके हैं। वहीं एक हजार कर्मचारी अपनी जान गवां चुके हैं। संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन
गुजरात में 30 तो मप्र में 46 कर्मचारियों की मौत
उधर, ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसो. के महासचिव सी.एच वेंकटचलम ने कहा कि गुजरात में 15 हजार बैंक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। राज्य में अब तक 30 बैंककर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्यप्रदेश में 46 कर्मचारियों की मौत हुई है। कोरोना के कारण हुई मौतों के बाद कई बैंक शाखाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
यूपी व महाराष्ट्र में संक्रमण ज्यादा
यूपी और महाराष्ट्र में बैंकों की सबसे अधिक शाखाएं हैं। यहां सबसे ज्यादा बैंक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। वेंकटचलम ने बताया कि सभी बैंक कोरोना के कारण मरने वाले कर्मचारियों के परिवारों को मुआवजा देने की नीति को उजागर नहीं कर रहे हैं।