फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona New Variant XE, Corona Cases In India 7 april, Active Cases, Death Cases, Health Ministry

कोरोना: नए वैरिएंट का फिलहाल असर नहीं, संक्रमित मरीजों के साथ मृतकों की संख्या भी घटी

Thu, 07 Apr 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 Apr 2022 10:40 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1033 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 53 कम है।

विज्ञापन
Corona New Variant XE, Corona Cases In India 7 april, Active Cases, Death Cases, Health Ministry
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट XE के भारत में दस्तक देने के बावजूद फिलहाल इसका असर अभी दिख नहीं रहा है। ऐसे इसलिए क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोरोना के मामले कल की तुलना में कम आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1033 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 53 कम है। वहीं इस दौरान 43 लोगों की मौत भी हुई जो कि कल की तुलना में 28 कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1,876 लोग डिस्चार्ज भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 14 हजार 704 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ से अधिक ( 4,24,98,729) हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन




महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया नए वैरिएंट को लेकर जवाब
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट 'XE' मिलने को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जवाब देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि अभी तक NIB की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि XE वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट की तुलना में 10 फीसदी अधिक संक्रामक है जो फ्लू की तरह है। हम रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे; केंद्र या एनआईबी से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नया ओमिक्रॉन XE स्ट्रेन
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना का नया एक्सई स्ट्रेन ओमिक्रॉन वैरियंट से निकले बीए.1 और बीए.2 से रीकॉम्बिनेंट है। यह एक्सई स्ट्रेन बीए.2 की तुलना में 10 फीसदी अधिक तेजी से फैलता है लेकिन बीए.1 की तुलना में यह 40 फीसदी अधिक तेजी से फैलता है। बीते वर्ष दिसंबर माह में ओमिक्रॉन के जब भारत में मामले मिलना शुरू हुए थे तब मरीजों में बीए.1 वैरियंट ही सबसे अधिक था लेकिन इस साल जनवरी में बीए.2 वैरियंट अधिक मिलने लगे थे। एक्सई वैरियंट सबसे पहले इसी साल जनवरी महीने में यूके में सबसे पहले मिला था लेकिन तब से लेकर अब तक यह थाईलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका में मिला है।


केरल ने भी प्रतिबंध हटाए
केरल ने सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटा दिया है। फेस मास्क के इस्तेमाल पर एडवाइजरी जारी रहेगी।

कोविड नियमों में ढील के बाद अब मास्क अनिवार्य नहीं: विशेषज्ञ
देशभर में करीब दो साल तक महामारी के कारण फेस मास्क पहने जाने नियमों में ढील दिए जाने के बाद अब इसे अनिवार्यता से हटाया जा सकता है। वाशिंगटन के सेंटर फॉर डिजीज डायनेमिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी के निदेशक रामनन लक्ष्मीनारायण ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद फेस मास्क लगाने के नियमों में छूट दी है। हालांकि, सरकार को इसके लाभ के बारे में लोगों लगातार अवगत कराते रहना चाहिए। लेकिन इसे न लगाने पर कोई जुर्माना नहीं लगाना चाहिए।

भारत की स्वदेशी कोवाक्सिन को जापान ने दी मान्यता
भारत की स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक निर्मित कोवाक्सिन को जापान ने मान्यता दे दी है। जापान में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया कि यह वैक्सीन लगवाने वाले 10 अप्रैल से जापान यात्रा पर जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फूमियो किशिदा ने मार्च 2022 और सितंबर 2021 में हुई क्वाड समिट में खासकर कोविड-19 वैक्सीन मामले में सकारात्मक और रचनात्मक एजेंडे का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed