फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona New Cases In India Today, Coronavirus All Updates 29 september, Health Ministry Pc

कोरोना से बड़ी राहत: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले 20 हजार से कम, 378 लोगों की हुई मौत

Wed, 29 Sep 2021 09:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Sep 2021 09:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
Corona New Cases In India Today, Coronavirus All Updates 29 september, Health Ministry Pc
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन


पढ़ें पिछले तीन दिनों के आंकड़े
मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे।  वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। जबकि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। 
विज्ञापन


यहां पढ़ें आज का पूरा आंकड़ा विस्तार से
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 18,870
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,178 
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 378
देश में कुल मामले: 3,37,16,451
देश में कुल रिकवरी: 3,29,86,180
देश में सक्रिय मामले: 2,82,520 
देश में कुल मौतें: 4,47,751  

केरल को भी राहत
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच बुधवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,196 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 149 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा साढ़े 87 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,66,63,490 के पार हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 54,13,332 डोज लगाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed