फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona marked 20 current and 22 potential hotspots in the country

देश में कोरोना के 20 वर्तमान और 22 संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित

Fri, 03 Apr 2020 01:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona marked 20 current and 22 potential hotspots in the country
- फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने देश में 20 ऐसे हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण बहुत ज्यादा असर दिखा रहा है। इसके अलावा सरकार ने 22 ऐसे स्थानों की भी पहचान की है, जहां सही उपाय नहीं किए जाने पर इस वैश्विक महामारी के संक्रमण के प्रसार का हॉटस्पॉट बन सकता हैं। हालांकि सरकार ने  गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि अभी तक देश में इस महामारी के सामुदायिक प्रसार का कोई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मानव संसाधन प्रबंधन पर एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में मंत्रालय ने सामुदायिक प्रसार का सबूत नहीं होने की बात कहते हुए राज्य सरकारों को इसके लिए सचेत रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि इस महामारी के प्रसार चक्र को तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर निवारक उपायों का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही प्रभावित लोगों को चिकित्सा उपलब्ध करानी होगी। मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि इस काम के लिए बड़े पैमाने पर मानवीय संसाधनों की आवश्यकता होगी, जिन्हें चिह्नित करना चालू कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर तैयार करें प्रशिक्षित लोग

एडवाइजरी में राज्य सरकारों को चिह्नित किए गए लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिये तैयार करने का निर्देश दिया है। ऐसे ट्रेनिंग कार्यक्रम मंत्रालय की तरफ से तैयार कराए जा चुके हैं। ट्रेनिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि आइसोलेशन एरिया में तैनाती के लिए अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जा सकती है।



इस दौरान अस्पतालों में कोरोना एरिया से इतर हिस्सों में आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए रिटायर डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जा सकता है। राज्यों को सर्विलांस के लिए 250 की आबादी पर एक कोरोना वॉरियर नियुक्त करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed