{"_id":"6119851e20c51525f5310e77","slug":"corona-lockdown-extended-in-eight-cities-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: गुजरात के आठ शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, सभी पाबंदियां रहेंगी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का खतरा: गुजरात के आठ शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, सभी पाबंदियां रहेंगी जारी
Mon, 16 Aug 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:50 AM IST
सार
- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू
- रविवार को देश में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारें कोरोना वायरस को लेकर काफी सतर्क दिख रही हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी करीब आठ शहरों में कोरोना लॉकडाउन को 28 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इसे लेकर अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है जो पाबंदियां 29 जुलाई लागू हुई थी वही पाबंदियां 28 अगस्त तक लागू रहेंगी।
विज्ञापन
उस आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश उत्सव की अनुमति दी गई थी, जिसमें मूर्ति की ऊंचाई अधिकतम नौ फुट होने चाहिए। गणेश उत्सव के मुद्दे को लेकर गणेश उत्सव समिति के सदस्य गृह राज्य मंत्री से भी बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को कोरोना के नए मामलों में आई कमी
देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है।